कुकड़ू: पारगामा में जाहेरथान की भूमि से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण
कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के पारगामा गांव स्थित आदिवासी समाज के आस्था केंद्र प्राचीन जाहेरथान की भूमि से शुक्रवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया. अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी अभय द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर निर्माणाधीन मकान को ध्वस्त किया गया. ग्रामीणों की शिकायत और जांच के बाद यह कार्रवाई की गई. ग्रामीणों का कहना था कि धार्मिक स्थल