अजयगढ़: रुंझ डेम निर्माण शुरू कराने पहुंचा प्रशासन, विस्थापितों के विरोध के बाद घंटों हुई समझाइश
अजयगढ़ क्षेत्र के विश्रामगंज स्थित रुंझ डेम परियोजना को शुरू कराने प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा, जहां डूब प्रभावित ग्रामीणों ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। निर्माण कार्य शुरू होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में विस्थापित ग्रामीण स्थल पर एकत्रित हो गए और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करने लगे। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इस