बांधवगढ़: उमरिया स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
उमरिया रेलवे स्टेशन के नीचे रेल ट्रैक में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है।युवक के सर समेत शरीर के कई हिस्से गंभीर चोट है।घटना स्थल देख कर रेल दुर्घटना होने की वजह से युवक के मौत होने की संभावना जताई जा रही है।पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मौका पंचनामा उपरांत शव की शिनाख्ती के प्रयास कर रही है। जिला अस्पताल स्थित मरचुरी में शव को सुरक्षित रखा गया है।