धनोरा: लगातार बारिश से मड़वा गांव जलमग्न, घरों में घुसा पानी
Dhanora, Seoni | Jul 7, 2026 सिवनी जनपद पंचायत के मड़वा गांव में लगातार झमाझम बारिश से हालात बिगड़ गए। नाले में बाढ़ आने के बाद कई घरों में पानी घुस गया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत ने पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।