हनुमानगढ़: निर्दलीय विधायक के चुनाव को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई एसएलपी, प्रतिवादी पक्ष को जारी किया नोटिस
निर्दलीय विधायक गणेश राज बंसल के निर्वाचन को लेकर उठे विवाद ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया है। इस संबंध में भाजपा प्रत्याशी अमित चौधरी की ओर से विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर कर न्याय की मांग की गई है। यह याचिका राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर के आदेश के विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय में प्रस्तुत की गई है।