#jaipurnews : प्यार, धोखा और हत्या की खौफनाककहानी। दौसरा गांव में सनसनीखेज वारदात, जयपुर ग्रामीण के माधोराजपुरा थाना पुलिस ने गांव दौसरा में गर्भवती महिला सम्पत देवी की हत्या का मात्र चार घंटे में खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मृतका के पति शंकरलाल और उसकी प्रेमिका भावना के बीच प्रेम प्रसंग था। भावना ने सम्पत देवी को चाय के बहाने घर बुलाकर नशीली गोली पिलाई और कुल्हाड़ी से वार कर कर हत्या कर दी। बाद में शव को प्लास्टिक के कट्टों में छिपा दिया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।#rajasthan #rajasthannews #jaipurpolice #dudu
Phagi, Jaipur | Jun 11, 2026