सरधना: अशोक स्तंभ के निकट सड़क पर फैले कूड़े से राहगीरों को हो रही परेशानी, पालिका प्रशासन की सफाई पर उठ रहे सवाल
सरधना के हृदय स्थल अशोक स्तंभ पर सड़क के बीच गंदगी का अंबार, नगर पालिका के दावों की पोल खोलता नजर आ रहा है अशोक स्तंभ पुलिस चौकी के निकट मुख्य सड़क पर फैली गंदगी ने नगर पालिका के स्वच्छता दावों की पोल खोल कर रख दी है। जहां एक ओर सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत भारी भरकम बजट खर्च किया जा रहा है, वहीं जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है।