खरीक: नाबालिग अपहरण कांड का आरोपी गिरफ्तार
रंगरा थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में करीब डेढ़ माह से फरार आरोपी शिवम कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता की मां के आवेदन पर 4 मई 2026 को रंगरा थाना में कांड संख्या 108/26 दर्ज किया गया था। आरोपी पर शादी की नीयत से नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस पहले ही लड़की को सकुशल बरामद कर चुकी थी।