इटावा: गरीब रथ एक्सप्रेस में गर्भवती महिला को उठी प्रसव पीड़ा, भरथना रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने पहुंचाया अस्पताल
Etawah, Etawah | Apr 12, 2026 भरथना स्टेशन पर शनिवार रात आरपीएफ और रेल कर्मियों ने मानवीय संवेदनाओं की अनूठी मिसाल पेश की। 'ऑपरेशन मातृ शक्ति' के तहत मुस्तैदी दिखाते हुए रेल टीम ने गरीब रथ एक्सप्रेस में प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक महिला यात्री को सुरक्षित ट्रेन से उतारकर अस्पताल पहुँचाया, जहाँ समय पर इलाज मिलने से बड़ी अनहोनी टल गई। यह जानकारी रविवार 1 बजे इंस्पेक्टर rpfदिनेश सिंह ने दी।