मानिकपुर: चित्रकूट के थाना मानिकपुर में शराब के नशे में पुलिस से अभद्रता, आरोपी पर की गई पुलिस की कार्रवाई
चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 1 बजे राज नारायण निवासी चुरेह कशेरुवा नशे की हालत में थाना पहुंचकर पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने लगा। समझाने के बावजूद न मानने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ धारा 170, 126, 135 बीएनएस के तहत विधिक कार्रवाई की गई।