लोहरदगा: जामड़ी तालाब के पास वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल
लोहरदगा जिला के कुड़ू थाना क्षेत्र के जामड़ी तालाब के समीप गुरुवार देर शाम हुई वज्रपात की घटना में एक की मौत हो गई है .वहीं एक मोटरसाइकिल सवार,और एक पैदल युवक को लोहरदगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है! इधर. बृहस्पतिवार देर शाम 8:00 बजे पुलिस को भी सुचना दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. कल सदर अस्पताल में होगा पोस्टमार्टम..