लोहरदगा: जिले में बंगाल की खाड़ी की हवाओं के असर से बारिश से जनजीवन प्रभावित, किसानों और व्यापारियों को नुकसान हुआ
लोहरदगा जिले में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। बंगाल की खाड़ी से उठी हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते जिले में दिनभर मौसम में अस्थिरता बनी रही। गुरुवार शाम करीब 3:00 बजे से जिले में बारिश शुरू हुई, जो लगभग 6:30 बजे जाकर थमी। इस दौरान तेज गर्जना और हवाओं के साथ बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया।