लोहरदगा: लोहरदगा के 200 छात्र नेतरहाट-बेतला शैक्षणिक भ्रमण के लिए हुए रवाना, एसी जितेंद्र मुंडा और DEO ने दिखाई हरी झंडी
लोहरदगा जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों के छात्रों ने नेतरहाट और बेतला जंगल सफारी के शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए गुरुवार दोपहर 2:30 बजे नदिया हिंदू उच्च विद्यालय के मैदान से चार बसों में सवार होकर रवाना किया। इस अवसर पर एसी जितेंद्र मुंडा और जिला शिक्षा अधीक्षक सह DEO अभिजीत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर छात्रों को यात्रा के लिए रवान किया