लोहरदगा: लोहरदगा न्यायालय में किशोर न्याय प्रणाली की त्रैमासिक बैठक, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने की अध्यक्षता
लोहरदगा व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा राजकमल मिश्रा के कार्यालय कक्ष में गुरुवार शाम लगभग 4:15 बजे किशोर न्याय बोर्ड के सभी हितधारकों की त्रैमासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में किशोर न्याय अधिनियम के क्रियान्वयन, बाल अपराध रोकथाम और पुनर्वास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।