रावतसर: रावतसर में नागरिकों ने शुद्ध पेयजल की मांग को लेकर उपखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
रावतसर में बुधवार को नागरिकों ने शुद्ध पेयजल की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रावतसर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है जिसमें आरोप लगाया गया कि जलदाय विभाग रावतसर जानबूझकर ट्यूब वेल का फ्लोराइड युक्त जमीन का पानी धरों में सप्लाई कर रहा है जबकि नहरें बराबर चल रही है ज्ञापन में चेतावनी दी गई दो दिन में पेयजल व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।