टीकमगढ़: घुवारा निवासी व्यक्ति की ज़हरीले सांप के डंसा हालत बिगड़ी, डायल-112 से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
घुवारा निवासी सुरेंद्र कुशवाहा को जहरीले सर्प के डंसने के बाद गंभीर हालत में डायल-112 की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया। परिजनों के अनुसार, सांप के काटने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद तत्काल पुलिस सहायता लेकर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।