राजगढ़: राजगढ़ में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने कार्यक्रमों का आयोजन किया
राजगढ़ में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा शहर के सरस्वती शिशु मंदिर सांदीपनी हाई सेकेंडरी स्कूल, गर्ल्स हाई सेकेंडरी स्कूल एवं उत्कृष्ट विद्यालय में प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी मुख्यालय माउंट आबू से आए राज योगी ब्रह्माकुमार भगवान भाई ने विद्यार्थियों को जीवन में नैतिक शिक्षा का महत्व बताया।