हमीरपुर: सुमेरपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने गायत्री गंगा नदी के संरक्षण को लेकर सख्त रुख अपनाया
जनपद के सुमेरपुर क्षेत्र में प्रवाहित होने वाली गायत्री गंगा नदी के संरक्षण और प्रदूषण रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने मामले पर संज्ञान लिया है। आवेदक की याचिका पर 12 दिसंबर को हुई सुनवाई में अधिकरण ने नदी में प्रदूषण एवं अतिक्रमण से जुड़े गंभीर आरोपों पर विचार किया। कस्बे के स्टेशन रोड निवासी आवेदक राजेश शिवहर