भीलवाड़ा: एएनटीएफ भीलवाड़ा ने नशा तस्करों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 1.740 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की भीलवाड़ा टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी के कब्जे से 1.740 ग्राम अफीम बरामद कर एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।