बागपत: अहेड़ा गांव के एक व्यक्ति ने कोतवाली बागपत में तहरीर देकर मेडिकल करवाने व कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की रखी मांग
कोतवाली बागपत क्षेत्र अहेड़ा गांव निवासी धर्मपाल ने मंगलवार को करीब 11 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गत 23 जून की सुबह करीब साढे सात बजे बाइक पर सवार होकर घर से बागपत सब्जी लेने के लिए निकला था। उसी दौरान तेजी रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया था। राहगीरों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।