लैलूंगा: पहाड़ी कोरवा बस्ती में अचानक पहुंचा प्रशासन, मौके पर बने राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और सुनी गईं हर समस्या
लैलूंगा के तिलाईदरहा गांव में आयोजित विशेष शिविर में पहाड़ी कोरवा समुदाय की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और जाति प्रमाण पत्र से जुड़े काम किए गए, वहीं ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया।