मौजमाबाद: सरकार मुआवजा देने से बचने के लिए छिपा रही हीटवेव से मौत के आंकड़े:डोटासरा
प्रदेश में बढ़ रही गर्मी के बीच हो रही मौतों पर राजनीति गरमाना शुरू हो चुकी है। विभाग की ओर से जहां ना के बराबर मौतें बताई जा रही है, वहीं दूसरी ओर मृतकों के परिजनों से मिल रही जानकारी में इन मौतों की संख्या 100 के पार हो चुकी है। ऐसे में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य सरकार पर हीटवेव से मरने वाले लोगों के आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया।