मौजमाबाद: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की छापेमार करवाई, 18 हजार लीटर खाद्य तेल सीज, इंडस्ट्रियल एरिया में की कार्रवाई
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिलावट के खिलाफ अभियान में गुरूवार को करीब 18 हजार लीटर मिस ब्रांड खाद्य तेल सीज किया गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त इकबाल खान के निर्देशन में में पार्वती ऑयल मिल्स, श्री राम ऑयल एंड पेट्रोकेमिकल्स और श्री पार्वती एडिबल इंडस्ट्रीज के पर्वतपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में गोदाम पर कार्रवाई की।