मौजमाबाद: मौजमाबाद के कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, पंडित नेहरू को अर्पित की श्रद्धांजलि
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे. इसमें मोजमाबाद के भी कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे. इन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को पुष्पांजलि एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किये. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद रहे.