चकरनगर: दो बाइकों की आपसी भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल, दो को नाजुक हालत में जिला अस्पताल किया गया रेफर
चकरनगर: थाना क्षेत्र के अंतर्गत उदी- भरेह मार्ग पर नगला कढोरी गाँव के समीप दो बाइकों की आपसी भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। रविवार शाम करीब 5 बजे नगला कढोरी गाँव के समीप दो बाइको की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हों गए।पुलिस नव घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया।