खंडवा नगर: कर्मवीर विद्यापीठ में नए प्रवेश पर रोक, पत्रकारिता पाठ्यक्रम अब टंट्या भील विश्वविद्यालय करेगा संचालित
खंडवा में स्थित कर्मवीर विद्यापीठ परिसर में नए शैक्षणिक सत्र से पत्रकारिता पाठ्यक्रम में प्रवेश नहीं होंगे। उच्च शिक्षा विभाग के निर्णय के बाद परिसर में संचालित पत्रकारिता एवं संचार से जुड़े पाठ्यक्रमों का संचालन अब खरगोन स्थित क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय के अधीन किया जाएगा।