राजगीर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने हेतू राजगीर थाना में हुई शांति समिति की बैठक
Rajgir, Nalanda | Aug 25, 2024 राजगीर प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी त्योहार को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने हेतू राजगीर थाना में शांति समिति की बैठक की गयी. मौके पर राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने कहा कि त्योहार के दौरान गलत अफवाह उड़ाने वाले लोगों के विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.