राजगीर: राजगीर थाना में मारपीट मामले में दोनों पक्षों द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी
Rajgir, Nalanda | Aug 22, 2024 मारपीट मामले में दोनों पक्षों द्वारा राजगीर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि एक पक्ष से मुकेश कुमार द्वारा चार लोगों को नामजद कर जबकि दूसरे पक्ष से राकेश कुमार द्वारा तीन लोगों को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है और दोनों पक्ष राजगीर थाना के शाहपुर गांव निवासी है.