आंवला: आंवला के बिशारतगंज पुलिस ने दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया, 410 ग्राम अवैध अफीम बरामद, कीमत डेढ़ लाख रुपए
आंवला तहसील के बिशारतगंज थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।उनके कब्जे से 410ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस ने गुरुवार शाम6बजे जानकारी देते हुए बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री की रोकथाम के लिएचलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।