गिरिडीह: वार्ड 6 के पार्षद वार्ड के प्रतिनिधिमंडल के साथ गिरिडीह नगर निगम कार्यालय पहुंचे, उपनगर आयुक्त से की मुलाकात
वार्ड संख्या–6 के पार्षद संजीव कुमार अपने वार्ड के प्रतिनिधिमंडल के साथ गुरुवार को 12 बजे गिरिडीह नगर निगम कार्यालय पहुंचे और उप नगर आयुक्त से मुलाकात कर क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया पानी की अनियमित आपूर्ति के कारण आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।