भरतपुर: भरतपुर एसपी ऑफिस में रेंज आईजी ने किया वार्षिक निरीक्षण, अधिकारियों से लिया फीडबैक
भरतपुर जिले में गुरुवार को वार्षिक निरीक्षण के तहत रेंज आईजी कैलाश बिशनोई एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी दिगंत आनंद से जिले की कानून-व्यवस्था, दर्ज मुकदमों और लंबित प्रकरणों को लेकर विस्तृत फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने क्राइम शाखा सहित विभिन्न शाखाओं के प्रभारियों से चर्चा की है।