अनूपपुर: शिक्षा में अनूपपुर ने रचा इतिहास, कलेक्टर ने विद्यार्थियों को दी बधाई
अनूपपुर। 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने पर कलेक्टर हर्षल पंचोली ने जिले के सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। कलेक्टर ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी