कासगंज: पवसरा गाँव में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक के शव के मामले में मृतक के भाई ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया
30 वर्षीय युवक राहुल का शव बीते दिन उसके घर में संदिग्ध हालत में मिला था। मृतक के भाई सोनू ने उसकी पत्नी अंजलि पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं मृतक के मासूम बेटे कार्तिक ने कहा मम्मी ने कुछ लोगों को घर बुलाकर गर्म तारों से जलाकर फिर इंजेक्शन लगाकर हत्या करदी। फिलहाल इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।