पनागर: महापौर की अनूठी पहल! नगर निगम के 27 मेधावी बच्चों ने भरी सपनों की पहली उड़ान, डुमना एयरपोर्ट से कराया हवाई सफर
संस्कारधानी में नगर निगम के मेधावी बच्चों के सपनों को उस वक्त पंख लग गए, जब उन्हें डुमना एयरपोर्ट से हवाई यात्रा कराई गई। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू की इस अनूठी पहल के तहत नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले 27 प्रतिभाशाली बच्चों को आसमान की सैर का मौका मिला। इस खास यात्रा में 5 शिक्षक और अभिभावक भी शामिल रहे। नगर निगम