शाहगंज: बाइक रोककर युवक से की गई मारपीट, 5 नामजद आरोपियों पर दर्ज हुआ मुकदमा
जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के जमालुद्दीनपुर गांव निवासी एक युवक से रास्ता रोककर मारपीट करने, बाइक क्षतिग्रस्त करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित मोहम्मद सैफ ने बुधवार की सुबह करीब 11 बजे पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रविवार को बाजार से बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते मे