बिहारीगंज: बिहारीगंज में किराना दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, चोर ₹80 हजार नकद व जेवरात ले उड़े
मधेपुरा के बिहारीगंज में सोमानी पेट्रोल पंप के पास एक किराना दुकान में बड़ी चोरी हुई है। अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर करीब 80 हजार रुपए नकद, जेवरात और कीमती सामान उड़ा लिया। दुकान मालिक परिवार सहित शादी में गए थे। सुबह पड़ोसियों की सूचना पर घटना का खुलासा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।