मैनपुरी: कलेक्ट्रेट पर बेरोजगारी व महंगाई को लेकर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों ने राष्ट्रपति के नाम RO को दिया ज्ञापन
बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों ने बेरोजगारी व महंगाई को लेकर राष्ट्रपति के नाम डीएम कार्यालय में तैनात RO को संबोधित विज्ञापन दिया है। तो वहीं उन्होंने बताया है कि सरकार ना तो युवाओं के लिए भर्ती निकाल रही है और ना ही रोजगार दे रही है। और लगातार सरकार के द्वारा महंगाई बढ़ती जा रही है। जिसको लेकर सैनिकों ने ज्ञापन दिया है।