मैनपुरी: कलेक्ट्रेट पर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों ने अग्नि वीर भर्ती के विरोध में राष्ट्रपति के नाम RO को दिया ज्ञापन
बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों ने सरकार के द्वारा की जा रही अग्नि वीर भर्ती का विरोध करते हुए राष्ट्रपति के नाम डीएम कार्यालय में तैनात RO ध्रुव शुक्ल को संबोधित ज्ञापन दिया है। तो वहीं उन्होंने बताया है कि सरकार जिस तरीके से अग्नि वीर भर्ती कर रही है वह बिल्कुल गलत है। पुरानी तरीके से सैनिकों की भर्ती की जाए।