मैनपुरी: करहल थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति के चलते विवहिता की हुई मौत, मायके पक्ष में ससुराली जनों पर हत्या का लगाया आरोप
करहल थाना क्षेत्र के ग्राम खुटरा हाल निवासी किशनी चौराहा करहल में विवाहिता सीमा पत्नी शिवम की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। तो वहीं मायके पक्ष में ससुराली जनों पर दहेज के चलते विवाहिता सीमा की हत्या करने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।