मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार को पिकअप ने मारी टक्कर, घायल पति-पत्नी व दो बच्चों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शिवसिंह पर निवासी अरविंद अपनी पत्नी भावना, 3 वर्षीय बेटी काव्य और ढेड़ साल का पुत्र आर्यन के साथ बाइक से सवार हो कर अपनी ससुराल नगला मोती से से वापस आ रहा था। जैसे ही ईसन नदी पुल के पास पहुंचा तभी पिकअप ने टक्कर मार दी। जिसमे चारों लोग घायल हो गए। वहीं पिकअप चालक को मौके से पकड़ लिया गया। घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती।