मैनपुरी: दन्नाहार क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते वृद्ध महिला ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम महटोली निवासी वृद्ध महिला शीतला देवी पत्नी मोहन सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। वहीं जैसे ही परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो परिजन वृद्ध महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया।