दाउदनगर: दाउदनगर के मौलाबाग स्थित शैक्षणिक संस्थान में अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन, आयोजित की गई पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता
अग्निशमालय दाउदनगर द्वारा सोमवार को 11:30 बजे से दाउदनगर के मौलाबाग स्थित एक शैक्षणिक संस्थान में पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन किया गया। अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी सोनाली कुमारी के नेतृत्व में यह आयोजन किया गय। गैस एजेंसी में भी विशेष बैठक आयोजित कर जागरूकता अभियान चलाया और जागरूक किया गया।