गुना नगर: केंद्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने कलेक्टर से मुलाकात की, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
गुना में केंद्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन ने 16 अप्रैल को कलेक्टर से मुलाकात की। संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कैलाश चंद्र फुलेरिया ने कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल का स्वागत कर कई बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान संगठन के अन्य सदस्य मौजूद रहे। मानव अधिकारों की रक्षा हेतु संगठन की प्रतिबद्धता को दोहराया गया।