महसी: बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने एवं लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत CO की अगुवाई में पुलिस ने खैरीघाट थाना क्षेत्र में किया रूट मार्च
खैरीघाट थाना क्षेत्र में सीओ महसी अनिल कुमार सिंह की अगुवाई में गुरुवार शाम पुलिस टीम ने क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में पैदल रूट मार्च किया। दरअसल पुलिस क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने एवं आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की पूरी कवायत कर रही है। सीओ ने बताया कि अपराधी कोई भी हो बक्सा नहीं जाएगा। पुलिस कठोर कार्यवाही करेगी।