महसी: अकबपुरवा से पशु क्रूरता के मामले में 3 गिरफ्तार, वनरोज को जाल में फंसाकर हत्या का कर रहे थे प्रयास, वीडियो हुआ था वायरल।
रामगांव थाने की पुलिस ने पशु क्रूरता मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार का न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि निसार अहमद पुत्र बकरीदी उम्र करीब 42 वर्ष, लंगड़ उर्फ सज्जाद अली पुत्र छोटकऊ उम्र करीब 25 वर्ष, सुफियान पुत्र मेंहंदी उम्र करीब 28 वर्ष निवासी अकबरपुरवा दाखिला रेहुवा मंसूर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।