महसी: लम्बरी में अज्ञात कारणों से लगी आग की आगोश में स्वाहा हुई गृहस्थी, खुले आसमान के नीचे आया परिवार।
हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटिया के लम्बरी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते घर का सारा सामान राख में तब्दील हो गया। गांव निवासी रेखा पत्नी सम्मारी के फूस के मकान मे अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे गृहस्थी सहित अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दिया।