महसी: हमीद डाडे खजूर के पास मौरंग से लोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, दबकर ड्राइवर की हुई मौत, पुलिस कार्यवाही में जुटी।।
रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत हमीद डाडे खजूर के पास बुधवार सुबह मौरंग लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के नीचे दबकर ड्राइवर की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव का कार्य शुरू किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और विधिक कार्यवाही पूरी की।