डुमरा: सीतामढ़ी समाहरणालय में ईमानदारी की शपथ, भ्रष्टाचार उन्मूलन का लिया संकल्प
सीतामढ़ी: बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत शुक्रवार को समाहरणालय के विमर्श सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डीएम ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्य करने तथा भ्रष्टाचार के किसी भी स्वरूप से दूर रहने की शपथ दिलाई।