दमयंती नगर: ग्राम इमलाई के समीप तालाब में मिला एक युवक का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
दमोह देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम इमलाई से बीते 3 अप्रैल रात करीब 12 बजे से मनोज अहिरवार नाम का युवक लापता था। जिसकी परिजनों के द्वारा लगातार तलाश किए जाने पर बीते दिन देहात थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसका आज शनिवार दोपहर 3 बजे इमलाई के पुरानी की तलैया में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही शुरू की।