गया टाउन सीडी ब्लॉक: शराबबंदी वाले बिहार में गया के इस सप्ताहिक बाजार में बिकती है खुलेआम,देशी महुआ शराब,दिन के उजाले में होती रहती है बिक्री
बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद गया–बोधगया मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित खिरियावां साप्ताहिक बाजार में खुलेआम देशी महुआ शराब की बिक्री और सेवन किया जा रहा है। प्रत्येक शुक्रवार को लगने वाले इस बाजार में दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं।